Raksha Bandhan 2019: रक्षा बंधन को बनाएं और भी खास, इस बार भाई की कलाई पर बाधें इस रंग की राखी

रक्षाबंधन पर यदि बहनें अपने भाई की कलाई पर उनकी राशि अनुसार रंग की राखी बांधती हैं तो इससे भाई की खूब तरक्की होती है। यहां जानें भाई को राशि अनुसार किस रंग की राखी बांधनी चाहिये।
मुख्य बातें
- रक्षाबंधन हिंदुओं का एक बड़ा त्यौहार है जो 15 अगस्त को देशभर में मनाया जाएगा
- इस दिन भाई और बहन मिल कर पितरों के नाम पर दान कर सकते हैं
- इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा
भाई-बहन के अटूट रिश्ते रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन जल्द ही दस्तक देने वाला है। रक्षाबंधन हिंदुओं का एक बड़ा त्यौहार है जो 15 अगस्त को देशभर में धूमा धाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं।
रक्षाबंधन पर यदि बहनें अपने भाई की कलाई पर उनकी राशि अनुसार रंग की राखी बांधती हैं तो इससे भाई की खूब तरक्की होती है। यही नहीं इस दिन भाई और बहन मिल कर पितरों के नाम पर दान कर सकते हैं या फिर गरीबों को भोजन भी करवा सकते हैं। इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। तो अगर आप भी इस दुविधा में पड़ी हैं कि इस रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर किस रंग की राखी बांधे तो यहां जानें कुछ सुझाव…
राशि के अनुसार भाई को इस रंग की राखी बांधने से होगा फायदा
मेष राशि
जिन बहनों के भाइयों की राशि मेष है उनका स्वामी मंगल है। ऐसे लोगों को लाल रंग की राखी पहनानी चाहिये। इससे उन्हें ऊर्जा मिलती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक का ग्रह शुक्र है इसलिए बहनों को इन्हें नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि देवता बुध माने गए हैं इसलिए इन भाई की कलाई पर हरे रंग की राखी बांधी जानी चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं इसलिए इस राशि वाले भाई की कलाई पर पीले-सफेद रंग की राखी बांधे।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामि सूर्य देव हैं इसलिए इन भाइयों की कलाई पर सुनहरी, पीली या फिर गुलाबी रंग की राखी शुभ मानी जाएगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध देवता हैं इसलिए इन्हें सफेद रंग या फिर हरे रंग की राखी बांधी जानी चाहिए।
तुला राशि
इन राशि के लोगों के स्वामी शुक्र हैं। इनकी कलाई पर सफेद, क्रीम या हल्के नीले रंग की राखी बांधी जानी चाहिए।
वृश्चिक राशि
इन जातकों के स्वामी मंगल देव हैं इसलिए अपने भाई की कलाई पर लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधें।
धनु राशि
इस राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं इसलिए इन भाइयों की कलाई पर चंदन की राखी बांधें।
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं इसलिए इस राशिवाले भाई को गहरे नीले रंग की राखी बांधे। इसके साथ ही इन्हें केसर का तिलक भी लगाना चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं इसलिए इन्हें गहरे रंग या रुद्राक्ष से निर्मित राखी बांधनी चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि देव बृहस्पति हैं इसलिए इस राशि वाले भाई को सुनहरे पीले रंग की राखी बांधें। तथा हल्दी का तिलक लगाएं।